Raksha Bandhan 2023 Muhurat Time, भद्रा के कारण इस दिन गलती से भी ना बांधे राखी होगा अशुभ, जानें रक्षा बंधन का सही शुभ मुहूर्त: रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। और इसे पूरे देश में बड़े धूम धाम और उत्साह से मनाया जाता है। इस दिन बहन भाई को रक्षा सूत्र बांधती है और बदले में भाई अपनी बहन को हर मुसीबत में रक्षा करने का वचन देता है।
इस वर्ष रक्षाबंधन की तिथि और शुभ मुहूर्त को लेकर सभी के मन में काफी असमंजस पूर्ण स्थिति बनी हुई है। बड़े-बड़े पंडितों और ज्योतिषियों का कहना है कि इस बार राखी के दिन भद्रा काल का योग बन रहा है। भद्रा काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जा सकता है। हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे की रक्षाबंधन का सही शुभ मुहूर्त, तिथि और दिनांक क्या है? इसके लिए आप इस लेख को पूरा देखें।

Raksha Bandhan 2023 Muhurat Time – रक्षाबंधन पर पूजा कैसे करें?
सावन शुरू होने के बाद हर वर्ष इस महीने की पूर्णिमा के दिन बहने अपने भाई को राखी बांधती है। इस बार रक्षाबंधन 30 अगस्त 2023 को है। रक्षाबन्धन के दिन किसी भी खास पूजा पाठ की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन भाई को राखी बांधते समय थाली में रोली, मोली, घी का दीपक, मिठाई, रक्षासूत्र, दाढ़ी वाला नारियल रखे और दीपक को प्रज्वलित करके सबसे पहले अपने इष्ट देवी देवताओं की आरती करके रक्षासूत्र अर्पित करें। इसके बाद अपने भाई को तिलक लगा कर मिठाई खिलाए और दाहिनी कलाई पर रक्षासूत्र बांधे।
Raksha Bandhan 2023 Muhurat Time In Hindi
हिन्दू पंचांग मे इस बार रक्षाबंधन मुहूर्त और तारीख को लेकर क्या है सबसे बड़ी उलझन? हर कोई ये जानना चाहते हैं कि इस बार रक्षाबंधन बंधन के लिए सबसे शुभ मुहूर्त क्या है? इस बार पूर्णिमा की तिथि 30 अगस्त को सुबह 10:58 से लेकर 31 अगस्त सुबह 07:05 तक है। इस बार रक्षाबंधन बुधवार को है परंतु साथ ही भद्रा काल का योग भी बन रहा है। इसलिए राखी बांधने से पहले ये अवश्य जान लें कि रक्षाबंधन के लिए शुभ मुहूर्त क्या है??
Raksha Bandhan 2023 Muhurat Time – रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)
- रक्षाबंधन तिथि – 30 और 31 अगस्त 2023
- रक्षाबंधन 30 अगस्त 2023 शुभ मुहूर्त – 09:02 PM से 11:12 PM
- रक्षाबंधन 31 अगस्त 2023 शुभ मुहूर्त – सुबह 07:05 मिनट तक
- रक्षाबंधन भद्राकाल समाप्ति – 09:01 PM
- रक्षाबंधन भद्रा पूंछ 30 अगस्त 2023 – शाम 05:30 PM से 06:31 PM
- रक्षाबंधन भद्रा मुख 30 अगस्त 2023 – 06:31 PM से 08:11 PM
- सावन पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त 2023 – 30 अगस्त सुबह 10:58 AM से 31 अगस्त 2023 सुबह 07:05 AM तक
रक्षाबंधन कब है?
रक्षाबंधन इस बार 30 अगस्त 2023 वार बुधवार को है। साथ ही इस बार रक्षाबन्धन के दिन भद्रा भी है। इसलिए भद्रा काल के समय राखी भूल से भी ना बांधे। इस दिन राखी बांधने के लिए सबसे शुभ मुहूर्त रात 9 बजकर 2 मिनट से 11 बजकर 12 मिनट तक होगा।
Raksha Bandhan 2023 Muhurat Time – रक्षाबंधन के लिए ये मुहूर्त होगा सबसे शुभ
भद्रा के समय राखी बांधना अशुभ माना जाता है। ऐसे में 30 अगस्त 2023 बुधवार को भद्रा समाप्त होने के बाद रात 9 बजकर दो मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त होगा। इस दिन सबसे पहले प्रथम पूज्य गणपति बप्पा को राखी बांधे। ऐसा करने से सभी अशुभ योगों का प्रभाव समाप्त हो जाता है।
इस बार रक्षाबंधन के त्योहार पर अगर भाई–बहन दूर हैं तो बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करते हुए भगवान गणेश या श्रीकृष्ण की मूर्ति को राखी बांध सकती है।
Raksha Bandhan 2023 Muhurat Time – शुभ होती है इस कलर की राखी
Raksha Bandhan 2023 Muhurat Time के अनुसार यदि बहन अपने भाई को उनकी राशि के अनुसार क्लर की राखी पहनाएगी तो यह बहुत ही शुभ होगा। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार राशि के अनुरूप रंगों का चयन करके राखी बाँधना बहुत शुभ होता है। राशि के अनुसार रंगों का विवरण आपको यहां दिया गया है जो इस प्रकार हैं:-
- वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातकों को भूरे अथवा हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए।
- मिथुन राशि – इस राशि के जातकों को हरा, पीला अथवा गुलाबी रंग की राखी बाँधनी चाहिए।
- मेष राशि – इस राशि के लोगों को लाल रंग का रक्षा सूत्र बाँधना चाहिए।
- कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों को सफेद अथवा हल्के नीले रंग की राखी बांधे बहुत शुभ होगा।
- कन्या राशि – इस राशि के जातकों को हरे रंग का रक्षा सूत्र बाँधना चाहिए।
- सिंह राशि – सिंह राशि के लोगों के लिए लाल और केशरिया रंग बहुत ही शुभ होता है।
- वृश्चिक राशि – इस राशि के जातकों को लाल, पीले, नारंगी कलर की राखी बांधनी चाहिए।
- तुला राशि – तुला राशि वाले व्यक्तियों के लिए सफेद, नीला, गुलाबी और लाल रंग बहुत शुभ होता है। इसके अलावा इस राशि के जातक इन सभी रंगों की रंग बिरंगी रखी भी बाँध सकते हैं।
- मकर राशि – मकर राशि के जातकों के लिए काला, नीला और भूरा कलर बहुत अच्छा होता है। काले रंग की राखी ना बांधे बाकी दो कलर में से राखी बांधे।
- धनु राशि – इस राशि के जातकों को पीले एवं गुलाबी रंग का रक्षा सूत्र धारण करना चाहिए।
- कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों के लिए भी काला, नीला और भूरा रंग बहुत ही शुभ होता है ऐसे में आप काले रंग को छोड़कर किसी एक रंग की राखी बांधे।
- मीन राशि – मीन राशि के जातकों को पीला अथवा गुलाबी रंग की राखी बांधनी चाहिए। राशि के अनुसार रंगों को धारण करना बहुत शुभ होता है।
राशि के अनुसार रंगों को धारण करने से मन प्रसन्न रहता है। मानसिक शांति का अनुभव होता है।
Raksha Bandhan 2023 Muhurat Time – राखी पर बहनें करें ये काम, भाई होगा मालामाल और धनवान
1 रक्षाबंधन के दिन कही बहने अपने भाई को खाली हाथ राखी बांधती है, जो गलत है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रक्षासूत्र बांधते समय भाई का हाथ खाली नहीं होना चाहिए। अतः बहनें अपने भाई के हाथ में दाढ़ी वाला नारियल थमाए फिर राखी बांधे। हाथ में नारियल थामकर राखी बंधवाने के पीछे यह मान्यता है, कि भाई हमेशा धनवान बना रहे, भाई के पास धन की कोई कमी ना हो।
इसीलिए भाई के हाथ में नारियल थमाकर राखी बांधे ताकि माँ लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहे। यदि नारियल आपके पास ना हो तो ऐसे में आप पैसे, मिठाई, या नया सूट कुछ भी हाथ में थमाए। परंतु खाली हाथ राखी ना बांधे। लेकिन कोशिश करें कि नारियल के साथ ही राखी बांधे।
2 राखी बांधते समय उसमे बराबर तीन गांठें लगाएं। ऐसी मान्यता है कि पहली गांठ भाई की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए, दूसरी गांठ सुख-समृद्धि के लिए और तीसरी गांठ ब्रह्मा, विष्णु, महेश त्रिदेव के लिए होती है।
3 रक्षाबंधन के दिन भाई और बहन दोनों ही काले रंग के कपड़े ना पहने।इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। एवं काला रंग त्योहार पर पहनना अशुभ माना जाता है।
4 राखी बांधते समय भाई का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
इस लेख में बताई गई जानकारी केवल धार्मिक मान्यताओं और तथ्यों पर आधारित है। हम आपको ये बता दें, कि rajasthanadda.com किसी भी प्रकार की मान्यताओं या तथ्यों की पुष्टि नहीं करता है। कृपया किसी भी जानकारी को अपनाने से पहले किसी प्रसिद्ध ज्योतिष या पंडित से सलाह लें।
शिक्षा समाचार के लिए हमशे जुड़ें – Telegram
Raksha Bandhan 2023 Muhurat Time FAQs
रक्षा बंधन 2023 कब है?
इस बार रक्षाबंधन 30 अगस्त बुधवार को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से 31 अगस्त 2023 वार गुरुवार को सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक है।
राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त क्या है?
रक्षा सूत्र बांधने के लिए इस बार भद्रा समाप्त होने के बाद रात्रि 9 बजकर 2 मिनट से रात्री 11 बजकर 12 मिनट तक रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त है।
रक्षाबंधन के दिन भद्रा कब तक है?
रक्षाबंधन के दिन भद्राकाल पूर्णिमा के शुरू (10:58AM) होने से लेकर रात्री 9 बजकर 01 मिनट तक है।